सामान्य ज्ञान महत्‍वपूर्ण सार संग्रह इन हिंदी | GK Sar Sangrah in Hindi PDF

सामान्य ज्ञान महत्‍वपूर्ण सार संग्रह इन हिंदी | GK Sar Sangrah in Hindi PDF

सामान्य ज्ञान सार संग्रह PDF हिंदी में (Sar Sangrah in hindi) सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नवीनतम सामान्य व करेंट अफेयर्स से संबंधित सार संग्रह हिंदी में उपलब्‍ध कराया जा रहा है; आप सार संग्रह को PDF में Download भी कर सकते है। हमें उम्मीद हैं कि ये प्रश्‍न आपके आगामी परीक्षाओं में महत्‍वपूर्ण सिद्ध होंगे।


भारतीय इतिहास एवं सं​स्कृति सम्‍बन्‍धी प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . महदहा (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश्) से हड्डी एवं सींग निर्मित उपकरण प्राप्त हुए हैं, यह स्थल किस काल का प्रतिनिधि स्थल है?
उत्‍तर. मध्य पाषाण काल

प्रश्‍न . भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं?
उत्‍तर. हड़प्पा संस्कृति

प्रश्‍न . गायत्री मंत्र ऋग्वेद के किस मंडल में वर्णित है?
उत्‍तर. तृतीय

प्रश्‍न . जैन दर्शन के अनुसार, सृष्टि की रचना ओर पालन पोषण हुआ है?
उत्‍तर. सार्वभौमिक विधान से

प्रश्‍न . अजंता एवं एलोरा की गुफाएं किस नगर में स्थित हैं?
उत्‍तर. औरंगाबाद में

प्रश्‍न . किस मुस्लिम शासक के एक तरफ संस्कृत मुद्रालेख के साथ चांदी के सिक्के निर्गत किए?
उत्‍तर. महमूद गजनवी

प्रश्‍न . हुमायूं की किस पत्नी ने उसके लिए मकबरे का निर्माण कराया था?
उत्‍तर. हाजी बेगम ने

प्रश्‍न . अकबर द्वारा अपनाई गई सुलह-ए-कुल (सार्वभौम शान्ति तथा भाईचारा) की अवधारणा आधारित थी।
उत्‍तर. राजनीतिक उदारता, धार्मिक सहनशीलता एवं उदारवादी सांस्कृति दृष्टिकोण

प्रश्‍न . वह जैन सन्त, जो अकबर के दरबार में कुछ वर्ष रहा और जिसे अकबर ने ‘जगद्गुरु’ की उपाधि से सम्मानित किया, वहा था?
उत्‍तर. हरि विजय सूरी

प्रश्‍न . वह डच पर्यटक जिसने जहांगीर के शासनकाल का मूल्यवान विवरण अपनी पुस्तक ‘रिमास्ट्री’ में दिया, था।
उत्‍तर. फ्रांसिस्को पेलसर्ट


राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन सम्‍बन्‍धी प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . 15 अगस्त, 1947 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
उत्‍तर. जे. बी. कृपलानी

प्रश्‍न . ‘भारतीय राष्ट्रवाद ब्रिटिशराज का शिशु था। ‘यह कथन किसका है?
उत्‍तर. आर. कोपलैण्ड

प्रश्‍न . भारतीय स्वतन्तत्रा आन्दोलन के दौरान प्रसिद्ध ‘कामागाटामारू’ था।
उत्‍तर. कनाडा की यात्रा पर निकला एक जलपोत

प्रश्‍न . दिसम्बर 1916 में इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा इंडियन मुस्लिम लीग ने एक ही समय अपने अधिवेशन आयोजित किए थे?
उत्‍तर. लखनऊ में

प्रश्‍न . किसने महात्मा गांधी को आदेशित किया था कि वह भारत में प्रथम वर्ष ‘खुले कान पर मुंह बन्द कर’ व्यतीत करें।
उत्‍तर. गोपाल कृष्ण गोखले

प्रश्‍न . वे शिक्षण संस्थान जिनकी स्थापना असहयोग आन्दोलन (1920-22) के दौरान की गई।
उत्‍तर. काशी विद्यापीठ बनारस, गुजरात विद्यापीठ अहमदाबाद एवं जामिया मिलिया इस्लामिया

प्रश्‍न . 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में किसने सम्पूर्ण स्वराज को कांग्रेस का लक्ष्य मानने का प्रस्ताव रखा।
उत्‍तर. हसरत मोहानी ने

प्रश्‍न . ‘शक्ति के विरुद्ध अधिकार की इस लड़ाई में मैं विश्व की सहानुभूति चाहता हूं। ‘यह कथन संबद्ध हैं।
उत्‍तर. गांधी की दाण्डी यात्रा से

प्रश्‍न . ‘हरिपुरा’ जहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन 1938 में सुभाष चन्द्र बोस की अध्यक्षता में हुआ था, स्थित है।
उत्‍तर. गुजरात में

प्रश्‍न . 1937 में प्रांतों में मंत्रिमंडल के निर्माण के उपरान्त कांग्रेस का शासन कितने महीने चला था?
उत्‍तर. 28 महीने


भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान सम्‍बन्‍धी प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . संविधान के किस भाग में ‘आपात उपबंध’ वर्णित हैं।
उत्‍तर. XVIII

प्रश्‍न . भारत के संविधान में अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का कहां उल्लेख है?
उत्‍तर. अनुच्छेद 51 में (राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के अन्तर्गत)

प्रश्‍न . संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा उद्योग के सम्बन्ध में कर्मकार की भागीदारी का प्रावधान किया गया है?
उत्‍तर. अनुच्छेद 43A

प्रश्‍न . भारत के उपराष्ट्रति का निर्वाचन एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसके सदस्य होते हैं।
उत्‍तर. संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य

प्रश्‍न . लोक सभा चुनाव के मामले में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों तथा अनु. जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों द्वारा जमा की जाने वाली जमानत राशि क्रमश: है।
उत्‍तर. रु. 25 हजार एवं रु. 12,500

प्रश्‍न . अन्तर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा सम्पूर्ण भारत में लागू करने के लिए संसद कोई भी कानून बना सकता है?
उत्‍तर. बिना किसी राज्य की सहमति से

प्रश्‍न . किसी सरकारी अधिकारी से किसी नीति या कार्य के विवरण की मांग हेतु संसदीय प्रक्रिया कहलाती है?
उत्‍तर. अन्तर्प्रदन

प्रश्‍न . अध्यक्ष, सदन के किसी भी सदस्य को बोलने से रोक सकता है और अन्य किसी सदन को बोलने दे सकता है। यह घटना कहलाती है।
उत्‍तर. बैठ जाना (Yielding the Floor)

प्रश्‍न . भारतीय संसद की औपचारिक स्थापना कब हुई थी?
उत्‍तर. 13 मई, 1952 में

प्रश्‍न . संविधान का कौन-सा अनुच्छेद उच्चतम न्यायालय को उसके द्वारा दिए गए निर्णय अथवा आदेश के पुनर्विलोकन हेतु अधिकृत करता है?
उत्‍तर. अनुच्छेद 137


भारत एवं विश्व का भूगोल प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . भारत का सुदूरस्थ दक्षिणतम बिन्दु ‘इंदिरा प्वाइंट’ कहां अवस्थित है?
उत्‍तर. ग्रेट निकोबार में

प्रश्‍न . भारत का सुदूरस्थ पश्चिमी बिन्दु (Westernmost Point) ‘गौर मोती’ या ‘गुहार मोती’ स्थित है?
उत्‍तर. गुजरात में

प्रश्‍न . भारत का सुदूरस्थ उत्तरी बिन्दु (Northermost Point) ‘इंदिरा कोल’ अवस्थित है?
उत्‍तर. जम्मू एवं कश्मीर में सियाचिन ग्लेशियर के निकट

प्रश्‍न . भारत का सुदूरस्थ पूर्वी बिन्दु ‘किविंशू’ कहां स्थित है?
उत्‍तर. अरुणाचल प्रदेश में

प्रश्‍न . भारतीय मानक समय की देशान्तर रेखा (82° 30′) किस नगर से होकर गुजरती है?
उत्‍तर. नैनी (इलाहाबाद)

प्रश्‍न . हेंडनबर्ग रेखा सीमा किसके बीच निर्धारित करती है?
उत्‍तर. बेल्जियम और जर्मनी के बीच

प्रश्‍न . आस्ट्रिया का शहर ‘वियना’ किस नदी के किनारे अवस्थित है?
उत्‍तर. डेन्यूब नदी

प्रश्‍न . विक्टोरिया जल प्रताप किस नदी से संबद्ध है?
उत्‍तर. जाम्बेजी नदी से

प्रश्‍न . यूरोप के किस देश को ‘झीलों की वाटिका’ कहते हैं?
उत्‍तर. फिनलैण्ड को

प्रश्‍न . ‘रोरिंग फोर्टीज’ शब्द प्रयुक्त होता है?
उत्‍तर. 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य सशक्त समुद्री हवाएं


पर्यावरण एवं जैव विविधता सम्‍बन्‍धी प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . जैव विविधता के संदर्भ में भारत का कौन-सा कौन-सा क्षेत्र ‘हॉटस्पॉट’, माना जाता है?
उत्‍तर. अण्डमान निकोबार द्वीप समूह

प्रश्‍न . सर्वाधिक जैव विविधता कहां पायी जाती है?
उत्‍तर. उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में

प्रश्‍न . क्रायो बैंक ‘एक्स-सीटू’ संरक्षण के लिए कौनसी गैस सामान्यत: प्रयोग में लायी जाती है?
उत्‍तर. नाइट्रोजन

प्रश्‍न . ग्रीन हाउस गैसों की संकल्पना किसने की थी?
उत्‍तर. जोसेफ फोरियर ने 1824 में

प्रश्‍न . भारत में किस राज्य/संघीय क्षेत्र के भौगोलिक क्षेत्रफल का अधिकतम भाग वनाच्छादित है?
उत्‍तर. लक्षद्वीप (90.33%)

प्रश्‍न . भारत का सर्वप्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है?
उत्‍तर. जिम कार्बेट नेशनल पार्क

प्रश्‍न . प्र​तिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय ‘टाइगर दिवस’ मनाया जाता है?
उत्‍तर. 29 जुलाई को

प्रश्‍न . भारत में भूतापीय ऊर्जा स्रोत के प्रमुख क्षेत्र कौन-से हैं?
उत्‍तर. हिमालय, खंभात् बेसिन, सोनाटा (SO-NA-TA-सोन, नर्मदा, ताप्ती) पश्चिमी घाट, गोदावरी बेसिन एवं महानदी बेसिन

प्रश्‍न . सिगरेट के धुएं में मुख्य प्रदूषक है।
उत्‍तर. कार्बन मोनोऑक्साइड एवं बेंजीन वायु प्रदूषण के

प्रश्‍न . लाइकेन्स सबसे अच्छे सूचक किसके हैं?
उत्‍तर. वायु प्रदुषण के


जलवायु परिवर्तन एवं आपदा सम्‍बन्‍धी प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . किस ज्वालामुखी को ‘भूमध्य सागर का प्रकाश स्तम्भ’ कहा जाता है?
उत्‍तर. स्ट्राम्बेली

प्रश्‍न . ज्वालामुखी में से सबसे अधिक मात्रा में निकलने वाली गैस कौन-सी है?
उत्‍तर. जलवाष्प

प्रश्‍न . ‘रिंग ऑफ फायर’ प्रशान्त महासागर क्षेत्र में भूकम्प तथा ज्वालामुखी से प्राय: प्रभावित परिक्षेत्र है। इस पेटी के अन्तर्गत तीन प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
उत्‍तर. सागर और स्थल मार्गों के मिलन बिन्दु, नवीन मोड़दार पर्वतीय क्षेत्र, ज्वालामुखी क्षेत्र

प्रश्‍न . भूकम्प के समय किन तरंगों का उद्भव होता है?
उत्‍तर. पी.एस.एल. (Primary, Secondary, Lave or Surface Waves)

प्रश्‍न . भूकम्प की तीव्रता के मापन के लिए उपयोग में लायी जाने वाले स्केल है।
उत्‍तर. रिक्टर स्केल एवं मरकेली स्केल

प्रश्‍न . ‘तूफानी चालीसा (Roaring Forties)’ क्या है?
उत्‍तर. ये पछुआ हवांए होती हैं, जो केवल 40°-60° अक्षांशों पर दक्षिणी गोलार्द्ध में मुख्यत: दक्षिण हिन्द महासागर क्षेत्र में प्रवाहित होती हैं। इनके साथ प्रचंड झंझावत भी चलते हैं।

प्रश्‍न . ‘सुनामी (Tsunami) शब्द किस भाषा से सम्बन्धित है?
उत्‍तर. जापानी

प्रश्‍न . टॉरनेडो की तीव्रता के मापन हेतु प्रयोग में लाया जाता है।
उत्‍तर. पुजीटा स्केल

प्रश्‍न . उष्णकटिबंधीय (Tropical) अक्षांशों में दक्षिणी अटलांटिक और दक्षिण पूर्वी प्रशान्त क्षेत्रों में चक्रवात उत्पन्न नहीं होते, क्योंकि।
उत्‍तर. समुद्री पृष्ठों के ताप निम्न होते हैं

प्रश्‍न . बैरोमीटर में पारे के तल को अचानक गिरावट किसका सूचक है?
उत्‍तर. तूफान का


भारतीय अर्थव्यवथा सम्‍बन्‍धी प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . केन्द्र सरकार द्वारा ‘गिव इट अप’ अभियान किसके प्रयोजनार्थ शुरू किया गया था?
उत्‍तर. एलपीजी सब्सिडी के परित्याग हेतु

प्रश्‍न . प्रवासी भारतीयों के सहायतार्थ ‘भारत समुदाय कल्याण कोष’ कब अस्तित्व में आया?
उत्‍तर. 15 अगस्त, 2018 को

प्रश्‍न . ‘करेंसी एण्ड फाइनेंस पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किस संरक्षण द्वारा किया जाता है?
उत्‍तर. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा

प्रश्‍न . कम्पनी द्वारा लाभांश की घोषणा किस पर की जाती है?
उत्‍तर. अभिदत्त (Subscribed) पूंजी पर

प्रश्‍न . प्रत्येक वित्तीय वर्ष से ही व्यय के प्रत्येक मद का नया मूल्यांकन करके बजट बनाना क्या कहलाता है?
उत्‍तर. शून्य आधारित बजटिंग (Zero Based Budgeting)

प्रश्‍न . भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्‍तर. 24 दिसम्बर, को

प्रश्‍न . केन्द्र सरकार की ‘हृदय’ (HRIDAY) योजना किससे सम्बन्धित है?
उत्‍तर. विरासत शहरों का विकास एवं उनमें आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने

प्रश्‍न . सरकार की औद्योगिक नीति के अन्तर्गत सरकारी क्षेत्र के लिए आरक्षित उद्योगों की संख्या कितनी है?
उत्‍तर. 2

प्रश्‍न . ‘योगक्षेमस् वहाम्यहम’ किस बीमा कम्पनी की टैगलाइन है?
उत्‍तर. भारतीय जीवन बीमा निगम

प्रश्‍न . सार्वजनिक क्षेत्र से क्या तात्पर्य है?
उत्‍तर. वाणिज्य एवं व्यापार पर सरकार का स्वामित्व


सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . स्वस्थ मनुष्य का रक्तचाप (सिस्टॉलिक व डाइस्टॉलिक) होता है।
उत्‍तर. 120 मिमी व 80 मिमी

प्रश्‍न . AB रक्त वर्ग वाले व्यक्ति को कभी-कभी सार्विक रक्त अदाता कहा जाता है, क्योंकि।
उत्‍तर. उसके रक्त में प्रतिपिंड (एंटीबॉडी) का अभाव होता है।

प्रश्‍न . व्यस्कों में अतिसार का प्रमुख कारण नोरोवायरस है, जबकि बच्चों में अतिसार का प्रमुख कारण है।
उत्‍तर. रोटा वायरस

प्रश्‍न . ‘रेड रिबन एक्सप्रेस’ चलता फिरता दृश्य साधन है।
उत्‍तर. ‘एड्स’ जागरूकता का

प्रश्‍न . कोलेस्ट्रॉल क्या है?
उत्‍तर. जन्तु वसा में उपस्थित वसीय एल्कोहॉल

प्रश्‍न . नेत्रदान में दाता की आंख के किस हिस्से को प्रतिरोपित (Transplant) किया जाता है?
उत्‍तर. कॉर्निया

प्रश्‍न . कम वोल्टेज पर कार्य करने पर विद्युत मोटर प्राय: जल जाते हैं, क्योंकिं।
उत्‍तर. वे अधिक विद्युत धारा खींचते हैं, जो वोल्टेज के प्रतिलोमानुपाती होते हैं।

प्रश्‍न . 100°C की वाष्प द्वारा उत्पन्न जलन उसी ताप के पानी द्वारा उत्पन्न जलन से अधिक गम्भीर होती है, क्योंकि।
उत्‍तर. वाष्प द्वारा अधिक ऊष्मा दी जाती है

प्रश्‍न . परमाणु जिनमें प्रोटॉनों की संख्या समान परन्तु न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न रहती है, कहलाते हैं।
उत्‍तर. समस्थानिक (Isotopes)

प्रश्‍न . अल्फा कण के दो धनावेश होते हैं, इसका द्रव्यमान लगभग बराबर होता है।
उत्‍तर. हीलियम के एक परमाणु के नाभिक में


शिक्षा एवं बाल मनोविज्ञान सम्‍बन्‍धी प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . यदि पूर्व ज्ञान एवं अनुभव नए प्रकार के सीखने में सहायता करते हैं, तो उसे कहते हैं।
उत्‍तर. सकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तर

प्रश्‍न . गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी?
उत्‍तर. फ्रांज ब्रेन्टानो ने

प्रश्‍न . छात्र की गणित सम्बन्धी समस्याओं का पता लगाने के लिए किस परीक्षण की सहायता ली जाएगी?
उत्‍तर. निदानात्मक परीक्षण

प्रश्‍न . पाठ्यक्रम शब्द की उत्पत्ति Currere (क्यूरे) शब्द से हुई है, जिसका अर्थ क्या है?
उत्‍तर. दौड़ का मैदान

प्रश्‍न . ‘प्रमाण से प्रत्यक्ष की ओर’ किस शिक्षण विधि से सम्बन्धित है?
उत्‍तर. निगमन विधि

प्रश्‍न . पाठ्यक्रम निर्माण की कुल अवस्थाएं कितनी है?
उत्‍तर. चार

प्रश्‍न . पियाजे के अनुसार मानसिक विकास की अवस्था क्या है?
उत्‍तर. इन्द्रिय जनित गामक अवस्था, पूर्व संक्रियात्मक अवस्था, मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

प्रश्‍न . समूह कारक सिद्धान्त प्रतिपादित क्या है?
उत्‍तर. थर्स्टन द्वारा

प्रश्‍न . g-कारक का सिद्धान्त प्रतिपादित किसने किया था?
उत्‍तर. स्पीयरमैन

प्रश्‍न . ‘व्यक्तित्व व्यक्ति में विद्यमान उन मनोशारीरिक गुणों का गत्यातमक संगठन है, जो पर्यावरण में उसके अपूर्व समायोजन को निर्धारित करते हैं। ‘व्यक्तित्व की यह परिभाषा किसके द्वारा दी गई?
उत्‍तर. आलपोर्ट द्वाराा


सम्प्रेषण/संचार सम्‍बन्‍धी प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . दो या अधिक व्यक्तियों के द्वारा तथ्यों, विचारों अभिमतों अथवा संवेगों का आदान प्रदान क्या कहलाता है?
उत्‍तर. संप्रेषण

प्रश्‍न . आत्म संप्रेषण को क्या कहते हैं?
उत्‍तर. अंत:वैयक्तिक संप्रेषण

प्रश्‍न . ‘संकेत’, संप्रेषण के साधन हैं, मुख्य संकेतों में हम सम्मिलित कर सकते हैं।
उत्‍तर. बोले गए शब्द, चिह्न, हावभाव

प्रश्‍न . एंडरसन ने संचार को किस प्रकार की प्रक्रिया माना है?
उत्‍तर. गत्यातमक ​प्रक्रिया

प्रश्‍न . सामूहिक संचार की परिसीमा यह है कि।
उत्‍तर. फीडबैक प्रणाली कमजोर होती है

प्रश्‍न . संप्रेषण की युक्ति प्रचार करने से पहले सूचना एकत्र करना क्या कहलाता है?
उत्‍तर. अभिमत

प्रश्‍न . एक प्रभावशाली संचार की योग्यता के निर्णय का आधार क्या है?
उत्‍तर. लक्ष्योन्मुखी श्रोतागण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखना

प्रश्‍न . कक्षा में विधार्थियों को सम्बोधित करते समय अध्यापन द्वारा ध्यान में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण तत्व क्या है?
उत्‍तर. वाक स्वराघात परिवर्तन (Voice Modulation)

प्रश्‍न . किसी कथा में शिक्षक की संप्रेषण की प्रभावशीलता का कैसे पता लगाया जा सकता है?
उत्‍तर. अभिवृति सर्वेक्षण, कार्य निष्पादन रिकॉर्ड एवं विधार्थियों की उपस्थिति से

प्रश्‍न . संचार माध्यम का अपनी कार्यसिद्धि के लिए उपयोग करने वाले प्रयोक्ता क्या कहलाते हैं?
उत्‍तर. सक्रिय श्रोता (Active Audiences)


खेलकूद सम्‍बन्‍धी प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . ‘ग्रेट क्लियेर’ उपनाम से कौन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर जाना जाता है?
उत्‍तर. डिकी बर्ड

प्रश्‍न . किसी अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल मैच की सामान्य समयावधि कितनी होती है?
उत्‍तर. 90 मिनट

प्रश्‍न . किस खेल की टीम में महिला तथा पुरुष दोनों खिलाड़ी होते हैं?
उत्‍तर. कार्फबाल

प्रश्‍न . खो-खो में क्रॉस लाइंस की संख्या कितनी होती है?
उत्‍तर. 8

प्रश्‍न . एस.एस. अर्जुन राजा ट्रॉफी किस खेल से सम्बन्धित है?
उत्‍तर. बास्केटबाल

प्रश्‍न . मार्शल टीटो ट्रॉफी किस खेल से सम्बन्धित है?
उत्‍तर. एथलेटिक्स

प्रश्‍न . पैडल, रीगाटा एवं बकेट किस खेल की शब्दावली में प्रयुक्त होते हैं?
उत्‍तर. नौकायन (बोटिंग)

प्रश्‍न . शतरंज खेल को प्रारम्भ करने का तरीका क्या कहलाता है?
उत्‍तर. गैम्बिट

प्रश्‍न . मैराथन दौड़ की दूरी कितनी होती है?
उत्‍तर. 42.195 किमी

प्रश्‍न . ‘आयरन’ शब्द किस खेल से सम्बन्धित है?
उत्‍तर. गोल्फ


कृषि सम्‍बन्‍धी महत्‍वूपर्ण प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . ‘ब्लू बेबी सिंड्रोम’ (Blue Baby Syndrome) किस अशुद्ध जल से होती है?
उत्‍तर. नाइट्रेट से

प्रश्‍न . पौधों में ‘एग्रोबैक्टीरियम राइजोजीन्स’ (Agrobacterium Rhizogenes) किसके कारण होता है?
उत्‍तर. ग्रंथिका निर्माण (Nodule Formation)

प्रश्‍न . दुग्ध में पाई जाने वाली प्रोटीन केसीन (Milk Protein Casein) का स्कंदन (Coagulated) कौन करता है?
उत्‍तर. रेन्निन (Rannin)

प्रश्‍न . चेचक (Small Pox) का क्या कारण है?
उत्‍तर. वैरिओला (Variola)

प्रश्‍न . किसे प्रसव हॉर्मोन (Birth Hormonea) कहते हैं?
उत्‍तर. ऑक्सीटोसिन

प्रश्‍न . पौधों से प्रारम्भ होने वाली खाद्य श्रृंखला, जो छोटे जानवारों से बड़े जानवरों की ओर बढ़ती है, वह क्या कही जाती है?
उत्‍तर. प्रीडेटर खाद्य श्रृंखला (प्रीडेटर फूडचेन)

प्रश्‍न . भारत सरकार के अधीनस्थ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय मत्स्य पालन विभाग द्वारा ‘राष्ट्रीय समुद्री मात्स्यिकी नीति’ की घोषणा किस रूप में की गई?
उत्‍तर. राष्ट्रीय समुद्री मात्स्यिकी नीति 2017

प्रश्‍न . 100 ग्राम सोयाबीन में कौन-से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं?
उत्‍तर. 240 mg कैल्सियम, 690mg फॉस्फोरस, 11.5gm लोहा, 20.9 gm कार्बोहाइड्रेट, कैरोटीन (vit. ‘A’) 426mg तथा 4 ग्राम फाइबर

प्रश्‍न . खाद्य श्रृंखला बनाता है। 
उत्‍तर. घास-बकरी-मानव

प्रश्‍न . मानव में डायबिटीज (मधुमेह) रोग को बचा सकती हैं।
उत्‍तर. मसूर, चना, सेम और मटर जैसी फलियां


कम्प्यूटर ज्ञान प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . यदि मेलिंग लिस्ट में दर्ज सभी सदस्यों को सन्देश भेजना हो तो कौन-सा कमांड प्रयोग करना होगा?
उत्‍तर. मेल रिफ्लेक्टर

प्रश्‍न . इलेक्ट्रॉनिक मेल (ई-मेल) के सन्देश भेजे जाने हेतु प्रेषित का पता लिखने की प्रक्रिया किस प्रोग्राम के अन्तर्गत सम्पन्न होता है?
उत्‍तर. एड्रेस बुक (Address Book)

प्रश्‍न . पहली पीढ़ी के पहले कम्प्यूटर का नाम क्या था?
उत्‍तर. ENIAC

प्रश्‍न . माइक्रो प्रोसेसर वाले कम्प्यूटर किस पीढ़ी के हैं?
उत्‍तर. चौथी

प्रश्‍न . कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर को दो वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है, वे हैं?
उत्‍तर. सिस्टम सॉफ्टवेयर एवं एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर

प्रश्‍न . कम्प्यूटर की प्रोसेसिंग क्षमता को बढ़ाने, नियन्त्रण करने और चलाने के लिए डिजाइन किए गए प्रोग्राम के संग्रह को क्या कहते हैं?
उत्‍तर. सिस्टम सॉफ्टवेयर

प्रश्‍न . ऑपरेटिंग सिस्टम किस किस्म का सॉफ्टवेयर है?
उत्‍तर. सिस्टम सॉफटवेयर

प्रश्‍न . ऑपरेटिंग सिस्टम का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
उत्‍तर. कम्प्यूटर को सहज इस्तेमाल लायक बनाना एवं हार्डवेयर का दक्षतापूर्ण उपयोग

प्रश्‍न . लैन (LAN) नेटवर्क कितनी दूरी तक काम कर सकता है?
उत्‍तर. 2.5 किमी तक

प्रश्‍न . दो स्रोतों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान का माध्यम क्या कहलाता है?
उत्‍तर. नेटवर्क


सामान्‍य ज्ञान विविध प्रश्‍न-उत्‍तर

प्रश्‍न . चट्टानों को काटकर महा​बलिपुरम का मन्दिर किसके द्वारा बनवाया गया?
उत्‍तर. पल्लवों द्वारा

प्रश्‍न . कथन ‘नेहरू एक राष्ट्रभक्त है, जबकि जिन्ना राष्ट्रगान’ व्यक्त किया था।
उत्‍तर. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद

प्रश्‍न . लोसांग एक उत्सव है, कहां मनाया जाता है?
उत्‍तर. सिक्किम में

प्रश्‍न . शान्ति स्वरूप भटनागर पुरस्कार किस क्षेत्र में योग्यता प्रदर्शित करने हेतु दिया जाता है?
उत्‍तर. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

प्रश्‍न . अपनी साहित्यिक कृतियों द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान हेतु ‘राष्ट्रकवि’ का सम्मान दिया गया था।
उत्‍तर. मैथिलीशरण गुप्त को

प्रश्‍न . ‘गुंजन’, चिदम्बरा, ज्योत्सना आदि कृतियों के लेखक कौन है?
उत्‍तर. सुमित्रानन्दन पन्त

प्रश्‍न . ग्लोबल-500 पुरस्कार किसके लिए दिए जाता है?
उत्‍तर. पर्यावरण प्रतिरक्षा में अप्रतिम योगदान के लिए 

अगर आपको हमारी पोस्‍ट अच्‍छी लगी तो कमेंट व शेयर जरूर करें ताकि हम आपके लिए और भी नई परीक्षापयोगी जानकारियां उपल्‍ब्‍ध करा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने